Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mausam Shayari in Hindi | सुहाने मौसम पर शायरी

    April 12, 2025

    2 Line Love Shayari in Hindi | दो लाइन लव शायरी

    March 12, 2025

    Rishte Shayari | रिश्ते पर शायरी

    March 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • How to share large images via email (bypass attachment limits)
    • Advanced AI SEO Methods That Boost Website Visibility
    • Cute Couple Shayari Inspired by Love Calculator Games
    • Is Botox Treatment Singapore Safe? Side Effects and Medical Risks Explained by Doctors
    • Colonoscopy Singapore: Checking for Diverticular Disease
    • Profhilo Singapore for Different Age Groups: When to Start
    • Sylfirm for Sensitive Skin: Is Sylfirm Safe for Rosacea and Redness?
    • Growing Gallbladder Polyps: What Changes Over Time Mean for Your Health
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Yaari Shayari
    • Home
    • Shayari
    • Status
    • Quotes
    • Wishes
    • Images
    Yaari Shayari
    Home » Shayari » Dosti Shayari in Hindi | सच्ची दोस्ती शायरी
    Shayari

    Dosti Shayari in Hindi | सच्ची दोस्ती शायरी

    adminBy adminSeptember 12, 2024No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दोस्ती का रिश्ता पहला ऐसा रिश्ता होता है, जो इंसान खुद बनाता है। दोस्त हमारे कहीं भी बन सकते हैं स्कूल, कॉलेज, ऑफिस हमारे आस पास कोई भी अच्छा इन्सान जो हमें अच्छा लगने लगे उसके और हमारे बिचार मिलने लगे हम उसे अपना दोस्त बना देते हैं । दोस्ती विश्वास पर टिका रिश्ता होता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा आपको सही सलाह देता है, आपकी फ्रिक करता है आपके हर सुख दुःख में आपके साथ खड़ा रहता है । अगर आपको एक सच्चा दोस्त मिल जाए तो वह आपकी जिंदगी बदल देगा वहीं अगर आपको एक बुरा दोस्त मिल जाए तो आपकी जिंदगी बर्बाद होने में ज्यादा समय नही लगेगा । इसी लिए हमेशा एक सच्चा और अच्छा मित्र बनाएं आज हम इस पोस्ट में सच्चे दोस्तों पर शायरी Dosti Shayari in Hindi लेकर आए हैं उम्मीद करते हैं आपको यह शायरी बहुत पसंद आएंगे !

    Table of Contents

    Toggle
    • Best Dosti Shayari
      • Dosti Shayari in Hindi
      • दोस्ती शायरी
      • Dosti Shayari Hindi Main
      • Dosti Shayari in Hindi

    Best Dosti Shayari

    तेरे जैसा यार कहाँ, कहाँ ऐसा याराना,
    याद करेगी दुनियां, तेरा मेरा अफसाना !

    Dosti Shayari Hindi Main

     

    तेरी आहाट सावन की फुहार सी है,
    जो तपती हुई जमीं पर बूंदे बरसा कर सुकून देती है,
    मेरे दोस्त तेरी मौजूदगी एक बड़े पेड़ की छाँव सी है,
    जिससे घबराकर मुसीबते अपनी राहें बदल लेती हैं !

     

    रिश्तो से बड़ी कोई चाहत नही होती,
    और दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही होती !

    Dosti Shayari in Hindi

     

    कर्ज दोस्ती में चुकाने नहीं होते,
    एहसान दोस्ती में जताने नहीं होते,
    बस सलामत रहे ये याराना हमारा,
    क्यूंकि ये रिश्ते कभी पुराने नहीं होते !

     

    दोस्ती वो नही जो मिट जाये,
    रास्तो की तरह कट जाये,
    दोस्ती तो वो प्यारा एहसास है,
    जिसमे सब कुछ पल भर में ही सिमट जाये !

    Dosti Shayari

     

    तुम खफा हो गए तो कोई ख़ुशी न रहेगी,
    तुम्हारे बिना चिरागों में रौशनी न रहेगी,
    क्या कहें क्या गुजरेगी दिल पर ऐ दोस्त,
    जिंदा तो रहेंगे लेकिन जिंदगी न रहेगी !

     

    प्यार से बड़ा होता है दोस्ती का रिश्ता,
    क्योंकि दोस्त कभी बेवफा नही होते !

    Shayari Dosti

     

    हर वक्त फिजाओं मे महसूस करोगे तुम मुझे,
    हम दोस्ती की वो खुशबू हैं, जो महकेंगे जमानों तक !

     

    जरूरी नही की लडक़ी का प्यार,
    गर्लफ्रेंड वाला ही हो,
    कुछ लड़कियों की दोस्ती भी प्यार से,
    कम नहीं होती !

    Best Dosti Shayari

     

    हर तरफ कोई कीनारा न होगा,
    गैरों का क्या अपनों का भी सहारा न होगा,
    कर लो आजमाइश तुम सारी दुनियाँ की,
    मेरे जैसा कोई और दोस्त तुम्हारा न होगा !

    Dosti Shayari in Hindi

    वो बचपन के दिन भी क्या खूब थे,
    ना दोस्ती का मतलब पता था,
    और ना मतलब की दोस्ती थी !

    Sachi Dosti Shayari

     

    जिन्दगी में बहुत दोस्त आएंगे,
    और बहुत दोस्त चले भी जाएंगे,
    लेकिन वह स्कूल वाले,
    दोस्त हमेशा याद आएंगे !

     

    ना कोई Ex है ना कोई Next है,
    जिन्दगी जीता हूं शान से
    क्योंकि मेरे लिए तो मेरे दोस्त ही बेस्ट हैं !

    Best Dosti Shayari in Hindi

     

    कंजूसों की जिंदगी क्या जीना,
    कभी हमारी तरह भी जिया करो,
    रोज मेरे SMS पढ़ कर शरम नहीं आती,
    कभी खुद भी SMS किया करो !

     

    मेरी हर बात मेरे दोस्तो को मक्कारी लगती है,
    यही बात है जो दिल को मेरे भारी लगती है !

    Dosti Shayari

     

    खींच कर उतार देते है उम्र की चादर,
    कम्बख्त ये दोस्त कभी बूढ़ा नहीं होने देते !

     

    मेरी आंखों में बसने वाला,
    तू चांद से भी प्यारा है तू मेरी,
    दोस्ती में चमकता सितारा है !

    Dosti Shayari

     

    दोस्ती,
    रूह में उतरा हुआ रिश्ता है,
    साहब, मुलाकाते कम होने से,
    दोस्ती कम नही होती !

     

    देखी जो नब्ज मेरी तो हँस कर बोला हकीम,
    तेरे मर्ज का इलाज महफिल है तेरे दोस्तों की !

    Dosti Image Shayari

     

    जनाब भाड़ में जाये ये मतलब की दुनियादारी,
    हम निभाएंगे अपने नटखट दोस्तो के साथ सच्ची यारी !

     

    दोस्तों की महफिल में हर गम का बेगाना है,
    दोस्तों से है असली जिंदगी ये सबने माना है !

    Dosti Shayari Image

     

    हम दोस्तों की तो गालियों में भी प्यार है,
    बाकी दोस्त तो बहुत है मेरे,
    मगर खास यही तीन-चार हैं !

    दोस्ती शायरी

    जब मोहब्बत हाथ छोड़ देती है,
    तब दोस्त ही कदम से कदम मिलाकर चलते हैं !

    Best Dosti Shayari Image

     

    अगर कोई उसे कुछ कह दे तो मैं सह नहीं सकता,
    एक दोस्त है मेरा जिसके बिना,
    मैं रह नहीं सकता !

     

    साथ जब भी छोड़ना तो मुस्कुराकर छोड़ना ए दोस्तों,
    ताकि दुनिया ये ना समझे हम में दूरी हो गई !

    Dosti Shayari Hindi

     

    कहने को कुछ नही,
    हर दफा साथ चाहिए
    मेरे दोस्त मुझे जिंदगी के,
    सारे मेरे पास चाहिए !

     

    जिन से पहली मुलाकात अच्छी नहीं होती,
    उनके साथ दोस्ती कमाल की होती है !

    Dosti Shayari Images

     

    अगर तेरी दोस्ती बिकी तो,
    पहले खरीददार हम ही होंगे,
    तुझे खबर भी ना होगी तेरी कीमत पर,
    तुझे पाकर सबसे अमीर भी हम होंगे !

     

    दुःख की शाम हो या सुख का सेवरा,
    ये दोस्त सब कुछ कबूल है अगर तेरा साथ है !

    Dosti Shayari Hindi Main

     

    गुण मिलने पर शादी होती है,
    और अवगुण मिलने पर दोस्ती !

     

    कमजोरियां मत खोज मुझ में मेरे दोस्त,
    एक तू भी शामिल है मेरी कमजोरियों में !

     

    ऐ दोस्त मत ढूढ़ कमजोरियां मुझमें,
    तू भी तो शामिल है मेरी कमजोरियों में !

     

    कोशिश करो कोई आपसे ना रूठे,
    जिंदगी में अपनों का साथ ना छूटे,
    दोस्ती कोई भी हो उसे ऐसा निभाओ,
    कि उस दोस्ती की डोर जिंदगी भर ना टूटे !

     

    ए सुदामा मुझे भी सिखा दें,
    कोई हुनर तेरे जैसा,
    मुझे भी मिल जायेगा,
    फिर कोई दोस्त श्रीकृष्ण जैसा !

     

    जिन्दगी बीत जाए लेकिन ये दोस्ती कम ना हो,
    दिल में हमें रखना चाहे पास हम ना हो,
    मौत तक चलता रहे यह दोस्ती का सफर,
    है दुआ ये खुदा से कि ये रिश्ता कभी खत्म ना हो !

    Dosti Shayari Hindi Main

    दोस्ती से प्यारा कोई रिश्ता नहीं होता दुनिया में,
    हर कोई इसे मिटा नहीं सकता हमारा तो आप से,
    वो रिश्ता है जिसकी दुनिया तो क्या,
    खुदा भी मिट नहीं सकती !

     

    ज्यादा कुछ नहीं बस EK ऐसा दोस्त हो जो,
    जेब का वजन देख कर ना बदले !

     

    दोस्ती में दोस्त दोस्त का खुदा होता है,
    महसूस तब होता है जब वो,
    जुदा होता है !

     

    हम वक्त गुजारने के लिए दोस्तों को नही रखते,
    दोस्तों के साथ रहने के लिए
    वक्त रखते है !

     

    करनी है खुदा से गुजारिश,
    तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
    हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
    या फिर कभी जिंदगी न मिले !

     

    दोस्ती ऐसी होनी चाहिए कि एक स्कूल न जाए
    तो लोग पूछ ले साथ वाला कहाँ है !

     

    मुझे पागलो से दोस्ती करना पसंद है साहब,
    क्योंकि मुसीबत में कोई समझदार काम नहीं आता !

     

    मैं भूला नहीं हूँ किसी को मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं जमाने में,
    बस थोड़ी जिन्दगी उलझी हुई है दो वक़्त की रोटी कमाने में !

     

    जब दोस्ती सच्ची और मजबूत होती है,
    तो उसे जताने की जरूरत नही होती है,
    चाहे दोस्त कितना भी दूर चला जाये,
    उसे पास लाने की जरूरत नही होती है !

     

    ऐ दोस्त मेरी दोस्ती का सिला देना,
    मैं मर जाऊं तो मेरी कबर,
    पर दो फूल चढ़ा देना !

     

    ना तुम दूर जाना ना हम दूर जाएंगे,
    अपने-अपने हिस्से की दोस्ती हम निभाएंगे !

     

    रिश्तो से बड़ी कोई चाहत नही होती,
    और दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही होती !

    Dosti Shayari in Hindi

    रंग लाए ये दोस्ती की राहों में,
    हमेशा मिले खुशियाँ और मुसीबतों में !

     

    दोस्तों की दोस्ती तो बस एक नाम है,
    यह ऊपर वाले का अनमोल वरदान है,
    दोस्तों के लिए हर दोस्त देता जान हैं,
    तभी तो दोस्त और दोस्ती दोनों महान है !

     

    दोस्त के लिए दोस्ती की सौगात होगी,
    नये लोग होंगे नई बात होगी,
    हम हर हाल में मुस्कुराते रहेगे,
    अपनी दोस्ती अगर यूंही साथ होगी !

     

    मुसीबतें आयें या हंसी हो बीते सारे पल,
    तू हमेशा मेरे दिल के करीब है, मेरा सच्चा यार !

     

    उदास हो जाओ तो मेरी हँसी माँग लेना,
    अगर गम हों तो मेरी ख़ुशी माँग लेना,
    रब आपको लम्बी उम्र दे जीने के लिए,
    एक पल भी कम पड़े तो मेरी जिंदगी माँग लेना !

     

    उन दोस्तों से कभी दोस्ती मत करना,
    जिसने मदद मांगने पर साले मुंह तक फेर लेते है,
    और छोटी-छोटी बातों पर मां बहन की लगा कर गलियां देते हैं !

     

    मुड़ ऑफ होने पर सबसे पहले,
    जिनका नंबर डायल करते है,
    एकिन मानना वो क**** ही सच्चे दोस्त होते हैं !

     

    दाग दुनिया ने दिए ज़ख्म ज़माने से मिले,
    हमको तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले !

     

    तुम याद करोगे एक दिन, इस दोस्ती के ज़माने को,
    हम चले जायेंगे एक दिन कभी ना वापस आने को !

     

    तू जैसा यार कहाँ, कहाँ ऐसा याराना,
    याद करेगी दुनियां, तेरा मेरा अफसाना !

     

    यादें दो दिलों के फैसले को काम करती है,
    जिंदगी आप जैसे दोस्तों पर नाज़ करती हैं,
    मत हो उदास के आप दूर हैं हमसे क्यूंकि,
    दूरियां ही रिश्तों को और खास करती हैं !

     

    तुम दोस्त बनके ऐसे आए ज़िन्दगी में,
    कि हम ये जमाना ही भूल गये,
    तुम्हें याद आए न आए हमारी कभी,
    पर हम तो तुम्हें भुलना ही भूल गये !

     

    दोस्ती क्या है – What is friendship ?
    दोस्ती विश्वास पर टिका रिश्ता होता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा आपको सही सलाह देता है, आपकी फ्रिक करता है ।

    कैसा लगा दोस्तों आपको हमारा यह Dosti Shayari in Hindi पोस्ट यदि आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों, यारों को शेयर जरुर करें और अपने सोशल मिडिया Fcebook, Instagram, Whatsapp पर भी शेयर जरुर करें । (धन्यवाद)

    Dosti Shayari in Hindi Shayari Dosti
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin

      हैलो दोस्तों मेरा नाम रोहित पंवार है मुझे बचपन से ही शायरी पढने और लिखने का बहुत शौक है इसीलिए मैंने यह शायरी वेबसाइट बनाई है और मैं पिछले 4 सालों से शायरी पर काम कर रहा हूँ ।

      Related Posts

      Mausam Shayari in Hindi | सुहाने मौसम पर शायरी

      April 12, 2025

      2 Line Love Shayari in Hindi | दो लाइन लव शायरी

      March 12, 2025

      Rishte Shayari | रिश्ते पर शायरी

      March 12, 2025

      Ek Tarfa Pyar Shayari in Hindi | एकतरफा प्यार शायरी

      February 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Releted Post

      Managing Chronic Conditions with a Veterinary Clinic Singapore

      April 5, 2026

      How Single Swing Sets Encourage Active Outdoor Play For Kids?

      March 7, 2026

      Perlindungan Anak sebagai Tanggung Jawab Bersama

      December 13, 2025

      Is a Demat Account Required for Mutual Fund SIPs?

      September 27, 2025
      Top Post

      Advanced AI SEO Methods That Boost Website Visibility

      By admin

      Is Botox Treatment Singapore Safe? Side Effects and Medical Risks Explained by Doctors

      By admin

      Colonoscopy Singapore: Checking for Diverticular Disease

      By admin
      Yaari Shayari
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      © 2026 yaarishayari.com |

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.