Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mausam Shayari in Hindi | सुहाने मौसम पर शायरी

    April 12, 2025

    2 Line Love Shayari in Hindi | दो लाइन लव शायरी

    March 12, 2025

    Rishte Shayari | रिश्ते पर शायरी

    March 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • How to share large images via email (bypass attachment limits)
    • Advanced AI SEO Methods That Boost Website Visibility
    • Cute Couple Shayari Inspired by Love Calculator Games
    • Is Botox Treatment Singapore Safe? Side Effects and Medical Risks Explained by Doctors
    • Colonoscopy Singapore: Checking for Diverticular Disease
    • Profhilo Singapore for Different Age Groups: When to Start
    • Sylfirm for Sensitive Skin: Is Sylfirm Safe for Rosacea and Redness?
    • Growing Gallbladder Polyps: What Changes Over Time Mean for Your Health
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Yaari Shayari
    • Home
    • Shayari
    • Status
    • Quotes
    • Wishes
    • Images
    Yaari Shayari
    Home » Shayari » Chand Shayari in Hindi | चाँद पर शायरी
    Shayari

    Chand Shayari in Hindi | चाँद पर शायरी

    adminBy adminSeptember 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Chand Shayari Thumbnail
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दोस्तों जब भी आप चाँद को जमीन से देखते हैं तो चाँद बहुत ही खूबसूरत नजर आता है । इसी लिए जब रात को चाँद आता है तो बहुत से कवि चाँद की खूबसूरती पर शायरी लिखते हैं । यदि आपके पास भी चाँद जैसे खुबसूरत महबूब है या ये कहे की चाँद जैसे खूबसूरत Girlfriend है तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद खास होने वाली है क्यूँकी इस पोस्ट में हमने आपके लिए (Moon) यानी Chand Shayari in Hindi लाई है इनको आप अपने यार, महबूब को शेयर कर सकते हैं ।
    “चाँद भी फीका-फीका सा लगता है, अपने यार के आगे, और दिल कहता हैं की माना की चाँद खुबसूरत है, पर मेरे यार जैसा नहीं”

    Table of Contents

    Toggle
    • Shayari on Chand
      • Chand Shayari in Hindi
      • चाँद पर शायरी

    Shayari on Chand

    चाँद का हुस्न भी जमीन से है,
    क्यूंकि चाँद पर चाँदनी नहीं होती !

    Chand Shayari

     

    आज टूटेगा गुरुर चांद का तुम देखना यारो,
    आज मैंने उन्हें छत पे बुला रखा है !

    Chand Shayari

     

    चाँद की खूबसूरती पर एक पहरा दिख रहा है,
    आज मुझे चाँद में महबूब का चेहरा दिख रहा है !

     

    ए चाँद आंखों के सामने ना आया कर,
    हर रात मुझे उसकी याद ना दिलाया कर !

    Chand Shayari in Hindi

     

    तेरे चेहरे से ऐसे नूर झलकता है,
    जैसे दूर आसमान में चाँद चमकता है !

     

    रात भर करता रहा,
    तेरी तारीफ चांद से,
    चाँद इतना जला की,
    सुबह तक सूरज हो गया !

    Chand Shayari Hindi

     

    सुनो मेरी जान चांद को,
    जगह दिखानी होगी,
    बस तुम्हे माथे पर एक
    दिन बिंदिया लगानी होगी !

     

    तू बिलकुल चाँद की तरह है,
    नूर भी, गुरूर भी और दूर भी !

    Chand Shayari in Hindi Image

     

    चाँद को देखूँ तो तेरा चेहरा नजर आता है,
    मैं इश्क में हूँ इतना तो मुझे समझ में आता है !

    Chand Shayari in Hindi

    तू चाँद और मैं सितारा होता,
    आसमान में एक आशियाना हमारा होता,
    लोग तुम्हे दूर से देखते नजदीक से देखने का,
    हक बस हमारा होता !

    Best Chand Shayari in Hindi

     

    ख्वाब देखने की मुझे ख्वाहिश नहीं,
    मैं तो रात गुजारता हूँ चाँद देखते-देखते !

     

    अहसान अगर करो तो किसी को खबर न हो,
    सूरज का जैसे जिक्र नहीं चाँदनी क साथ !

    Chand Shayari in Hindi

     

    बेसबब मुस्कुरा रहा है चाँद,
    कोई तो साजिश छुपा रहा है चाँद !

     

    चाँद की तरह ही खिले तेरी मुस्कान,
    तारो की तरह सजे तेरे अरमान,
    तू उदास ना हो कभी,
    तेरी जिंदगी में खुशियाँ हो बेशुमार !

    Chand Shayari

     

    क्यूँ मेरी तरह रातों को रहता है परेशाँ
    ऐ चाँद बता किस से तेरी आँख लड़ी है !

     

    तुझको देखा तो फिर उसको ना देखा मैंने,
    चाँद कहता रह गया मैं चाँद हूँ मैं चाँद हूँ !

    Chand Shayari

     

    चाँद तारो में नजर आये चेहरा आपका,
    जब से मेरे दिल पे हुआ है पहरा आपका !

    चाँद पर शायरी

    है चाँद सितारों में चमक तेरे प्यार की,
    हर फूल से आती है महक तेरे प्यार की !

     

    कितना हसीन चाँद सा चेहरा है उस पर शबाब,
    का रंग गहरा है खुदा को यकीन न था वफा पर,
    तभी चाँद पर तारों का पहरा है !

     

    वो चाँद कह के गया था कि आज निकलेगा,
    तो इंतिजार में बैठा हुआ हूँ शाम से मैं !

     

    देखने के बाद आपको हमें होश कहां रहेगा,
    हम रहेंगे वहाँ जहाँ चांद हमारा रहे !

     

    हमारे हाथों में इक शक्ल चाँद जैसी थी,
    तुम्हे ये कैसे बतायें वो रात कैसी थी !

     

    चाँद तारो की कसम खाता हूँ
    मैं बहारों की कसम खाता हूँ
    कोई आप जैसा नजर नहीं आया,
    मैं नजारों की कसम खाता हूँ !

     

    कुछ तुम कोरे कोरे से कुछ हम सादे सादे से,
    एक आसमां पर जैसे दो चाँद आधे आधे से !

     

    सूरज सितारे चाँद मेरे साथ में रहे,
    जब तक तुम्हारे हाथ मेरे हाथ में रहे !

     

    चाँद अपने आप को कहते हो तुम,
    आओ देखें हो गई है रात भी !

     

    काश कोई ऐसी भी रात आए
    एक चाँद आसमा में हो,
    और दूसरा हमारे करीब आ जाए !

     

    वो थका हुआ मेरी बाहों में जरा सो गया था,
    तो क्या हुआ,
    अभी मैंने देखा है चाँद भी किसी ,
    शाख-ए-गुल पे झुका हुआ !

     

    यह कैसे धोखे हमने खाए हुए हैं
    रात गुजर गयी और हम चाँद सजाए हुए हैं !

     

    तेरा चेहरा जैसे चमकता कोई चाँद हो,
    तेरे हुस्न पर काला तिल जैसे चाँद में कोई दाग हो !

     

    तेरी बातों में हमेशा चाहत झलकती है
    सनम चांद ही नजर आए हरदम,
    चेहरे में तुम्हारे जानम !

     

    न चाँद की चाह न फलक का इंतजार है,
    कैसे कहूँ मुझे बस तुझसे ही प्यार है !

     

    चाँद से प्यारी चादनी,
    चादनी से प्यारी रात,
    रात से प्यारी जिन्दगी,
    जिन्दगी से प्यारे हो आप !

     

    जिक्र तेरी खूबसूरती का जो किया,
    तो वो चांद भी शरमाया,
    हम किस्से पर किस्सा सुनाते गए
    वो बादलों में गुम होता गया !

     

    कैसा लगा दोस्तों आपको हमारा यह Chand Shayari in Hindi पोस्ट यदि आपको अच्छा लगा तो हमें कमेन्ट में अपनी राय जरुर दें ऐसे ही Shayari, Quotes, Status के लिए इस website पर बने रहें । (धन्यवाद)

    Chand Par Shayari Chand Shayari Chand Shayari in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin

      हैलो दोस्तों मेरा नाम रोहित पंवार है मुझे बचपन से ही शायरी पढने और लिखने का बहुत शौक है इसीलिए मैंने यह शायरी वेबसाइट बनाई है और मैं पिछले 4 सालों से शायरी पर काम कर रहा हूँ ।

      Related Posts

      Mausam Shayari in Hindi | सुहाने मौसम पर शायरी

      April 12, 2025

      2 Line Love Shayari in Hindi | दो लाइन लव शायरी

      March 12, 2025

      Rishte Shayari | रिश्ते पर शायरी

      March 12, 2025

      Ek Tarfa Pyar Shayari in Hindi | एकतरफा प्यार शायरी

      February 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Releted Post

      Managing Chronic Conditions with a Veterinary Clinic Singapore

      April 5, 2026

      How Single Swing Sets Encourage Active Outdoor Play For Kids?

      March 7, 2026

      Perlindungan Anak sebagai Tanggung Jawab Bersama

      December 13, 2025

      Is a Demat Account Required for Mutual Fund SIPs?

      September 27, 2025
      Top Post

      Advanced AI SEO Methods That Boost Website Visibility

      By admin

      Is Botox Treatment Singapore Safe? Side Effects and Medical Risks Explained by Doctors

      By admin

      Colonoscopy Singapore: Checking for Diverticular Disease

      By admin
      Yaari Shayari
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      © 2026 yaarishayari.com |

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.